Welcome to GAPINGA Home Care Products.
  • Welcome to GAPINGA Home Care Products



दुकान/ स्टोर चलाने वाले के लिए जरूरी नियम

1. समय और अनुशासन लक दुकान निर्धारित समय पर खोलना और बंद करना। काम के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग न करना। ड्रेस साफ-सुथरी और प्रोफेशनल हो ।

2. ग्राहक के प्रति व्यवहार ग्राहक का सम्मान से स्वागत करना। बात करते समय मुस्कुराना और विनम्र भाषा का उपयोग । किसी भी कीमत पर ग्राहक से बहस नहीं करना। ग्राहक की जरूरत को ध्यान से सुनना । गलत जानकारी नहीं देना।

3. सामान और स्टॉक प्रबंधन (Inventory Rules) माल समय पर ऑर्डर करना। एक्सपायरी डेट चेक करना। टूटे खराब सामान को अलग रखना। शेल्फ साफ-सुथरी रखना। स्टॉक में कमी होने पर तुरंत मालिक को जानकारी देना।

4. कैश और बिलिंग नियम हर बिक्री का सही बिल बनाना। दिन का कैश रोज मिलाना (Cash closing)। UPI / Cash / Card सभी पेमेंट का रिकॉर्ड सही रखना। कैश की गड़बड़ी होने पर तुरंत बताना । चोरी या नुकसान होने पर छिपाना नहीं।

5. दुकान की साफ-सफाई रोज दुकान की झाडू-पोंछा। काउंटर को साफ रखना। स्टॉक व्यवस्थित रखना (सामान अपनी जगह पर)। कूड़ा-कचरा सही जगह फेंकना।

6. सुरक्षा नियम दुकान बंद करते समय सभी लाइट /फैन बंद करना। CCTV और ताले को चेक करके बंद करना। कैश को सुरक्षित जगह रखना। गैस /फायर जोखिम वाली दुकान में सावधानी रखें।

7. कंपनी / दुकान मालिक के प्रति जिम्मेदारी मालिक द्वारा दिए गए नियमों का पालन समय पर रिपोर्ट देना दिन की बिक्री बताना ग्राहक की शिकायत तुरंत बताना माल की कमी/नुकसान की सही जानकारी देना|

8. व्यवहार और ईमानदारी किसी भी प्रकार की चोरी या बेईमानी सख्त मना। ग्राहक या कंपनी की जानकारी बाहर न बताना। अपने काम की जिम्मेदारी लेना।

9. नए स्टाफ डिलीवरी बॉय के साथ व्यवहार Ifaizolo सहयोग करना G जिम्मेदारियां स्पष्ट बताना टीमवर्क में काम करना |

10. दुकान में नहीं करने वाले काम गुटखा, तंबाकू, सिगरेट पीना ग्राहकों के सामने उल्टा जवाब देना गलत वजन / गलत रेट बिल न बनाना माल छिपाकर बेचन|ा

gapinga