वेयरहाउस नियम व शर्तें (Rules & Responsibilities)
वेयरहाउस इंचार्ज के लिए नियम व शर्तें (Rules & Responsibilities)
1. समय और अनुशासन वेयरहाउस निर्धारित समय पर खोलना/बंद करना। समय पर उपस्थिति देना अनिवार्य। गैर-जरूरी मोबाइल उपयोग काम के समय नहीं।
2. स्टॉक प्रबंधन (Inventory Management) सभी सामान का सही स्टॉक रिकॉर्ड रखना। स्टॉक इन-आउट का दैनिक एंट्री मेंटेन करना। कम स्टॉक होने पर समय से कंपनी मालिक को सूचित करना। एक्सपायरी, खराब या टूटे माल को अलग करना और रिपोर्ट करना।
3. हर सप्ताह स्टॉक वेरीफिकेशन करना। माल की रिसीविंग (Inbound Rules) सप्लायर/कंपनी से आने वाले सभी माल की मात्रा, क्वालिटी और पैकिंग की जाँच करना। प्रानी क गलत या कम माल को तुरंत रिपोर्ट करना। रिसीविंग एंट्री समय पर करना।
4. डिस्पैच / आउटगोइंग नियम ऑर्डर के हिसाब से सही माल, सही मात्रा में तैयार करना। डिलीवरी बॉय / वाहन में सही तरह से लोडिंग कराना। गलत डिस्पैच की जिम्मेदारी वेयरहाउस इंचार्ज की होगी।
5. साफ-सफाई और व्यवस्था वेयरहाउस हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना। सामान श्रेणियों के अनुसार रखना (FIFO / FEFO नियम) । कचरा, टूटे बॉक्स और पैकिंग का निपटान रोज होना चाहिए।
6. सुरक्षा नियम (Safety & Security) ताला, CCTV,गेट की नियमित जाँच । आग सुरक्षा (Fire Safety) नियमों का पालन । कीमती सामान सुरक्षित जगह रखना। रात को बंद करते समय पूरी चेकिंग अनिवार्य।
7. व्यवहार र कंपनी शिष्टाचार anibse कंपनी के कर्मचारियों, डिलीवरी बॉय औरस्टाफ से अच्छा व्यवहार । गाली-गलौज या बहस पूरी तरह वर्जित । ग्राहक/डिलीवरी बॉय के साथ किसी भी विवाद की सूचना तुरंत देना।
8. रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंटेशन दैनिक बिक्री/स्टॉक रिपोर्ट कंपनी को भेजना। मत इनवॉइस, Challan, GRN आदि डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखना। किसी भी नुकसान, गड़बड़ी या चोरी की घटना तुरंत रिपोर्ट teelus br करना।
9. ईमानदारी और जवाबदेही वेयरहाउस से कोई भी सामान बिना एंट्री के बाहर नहीं जाएगा। किसी भी नुकसान, कमी या गलत स्टॉक अपडेट के लिए जिम्मेदारी । चोरी या धोखाधड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।
10. प्रतिबंधित कार्य (Strictly Not Allowed) शराब, नशा, गुटखा /सिगरेट वेयरहाउस में सेल्फ के लिए सामान निकालना। गलत वजन/गलत पैकिंग । अनधिकृत व्यक्तियों को वेयरहाउस में प्रवेश देना।
वेयरहाउस कर्मचारी के काम करने के नियम (Warehouse Staff Working Rules)
1. समय का पालन समय पर ड्यूटी पर पहुँचना अनिवार्य । ब्रेक का समय निर्धारित अनुसार ही लें। बिना अनुमति वेयरहाउस छोड़ना मना है।
2. वेयरहाउस की साफ-सफाईड रोज सफाई रखना। टूटे डिब्बे, कचरा, प्लास्टिक तुरंत हटाएँ। पैलेट / रैक / फ्लोर साफ-सुथरे रखें।
3. स्टॉक संभालने के नियम सामान को सही जगह पर व्यवस्थित रखें। FIFO / FEFO नियम का पालन (पहले आया पहले निकले)। सामान गिरने, टूटने या खराब होने पर तुरंत रिपोर्ट करें। भारी सामान को सही तकनीक से उठाएँ (back-safety rules)
4. रिसीविंग (माल लेना) आने वाले माल की गिनती, क्वालिटी और पैकिंग चेक करें। कमी/तूट-फूट तुरंत इंचार्ज को बताएं। बिना चेक किए माल अंदर न रखें।
5. डिस्पैच (माल भेजना) ऑर्डर के हिसाब से सही माल पैक करें। गलत प्रोडक्ट कम मात्रा भेजना सख्त मना। लोडिंग सुरक्षित और सही तरीके से करें।
6. सुरक्षा नियम (Safety Rules) वेयरहाउस में दौड़ना भागना नहीं। भारी सामान उठाते समय सावधानी रखें। Fire Safety नियम का पालन करें। बिजली, मशीन, गेट इत्यादि के साथ सावधानी बरतें।
7. व्यवहार और शिष्टाचार सभी कर्मचारियों और इंचार्ज से सम्मानजनक व्यवहार | गाली-गलौज या लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल नहीं टीमवर्क के साथ काम करना अनिवार्य। ग्राहकों/डिलीवरी बॉय से अच्छी भाषा में बात करें।
8. मोबाइल व प्रतिबंधित चीजें काम के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग शा शि) ना वर्जित । वेयरहाउस में गुटखा, नशा, सिगरेट पूरी तरह से प्रतिबंधित । बिना अनुमति किसी को अंदर न आने दें।
9. नुकसान या गड़बड़ी की जानकारी किसी भी नुकसान,कमी, टूट-फूट की तुरंत रिपोर्ट करें। स्टॉक छिपाना, गलत रिपोर्टिंग या बेईमानी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
10. कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा बिना एंट्री के कोई भी सामान बाहर नहीं ले जाना। ताला, शटर, लाइट, फैन का ध्यान रखें। वेयरहाउस बंद करते समय चेक करना जरूरी ।
वेयरहाउस रख-रखाव की सही तरीका (Warehouse Maintenance Method)
1. वेयरहाउस की दैनिक सफाई (Daily Cleaning) (lotरोज झाडू-पोछा करें। फर्श पर कचरा, टूटे बॉक्स, प्लास्टिक तुरंत हटाएँ। रैक, टेबल और पैलेट साफ रखें। कॉरिडोर / वॉकवे हमेशा खाली रहें (No blockage)।
2. स्टॉक की सही व्यवस्था (Stock Arrangement) सामान कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रखें। भारी सामान नीचे और हल्का ऊपर रखें। स्टॉक FIFO/FEFO तरीके से लगाएँ: FIFO - पहले आया, पहले निकले FEFO - पहले एक्सपायर होने वाला पहले निकले सामान की लाइनें सीधी और व्यवस्थित हों।
3. तापमान और नमी नियंत्रण वेयरहाउस में उचित तापमान बनाए रखें। नमी (Moisture) न आने दें, इससे सामान खराब हो सकता है।वेंटिलेशन (हवादार व्यवस्था) सही हो ।
4. रिसीविंग क्षेत्र की साफ व्यवस्था आने वाला माल अलग जगह पर रखें। रिसीविंग के लिए रैक स्पेस तय हो । खराब, फटा या कम माल को तुरंत रिपोर्ट करें।
5. डिस्पैच क्षेत्र की व्यवस्था डिस्पैच ज़ोन साफ और खाली रहे। ऑर्डर के हिसाब से माल अलग रखें। गलत प्रोडक्ट न मिले, इसके लिए चेकलिस्ट रखें।
6. सुरक्षा और सेफ्टी मेंटनेंस फायर एक्सटिंग्विशर कार्यशील रखें। बिजली के तार, स्विच, बोर्ड की नियमित जाँच । पानी का रिसाव नहीं होना चाहिए। फर्श फिसलन वाला न हो ।
7. कीट नियंत्रण (Pest Control) हर 30-60 दिन में पेस्ट कंट्रोल कराएँ। चूहे, दीमक, कीड़े-मकोड़े न आने दें। खाद्य/पूजा साबुन इत्यादि कीट संवेदनशील उत्पाद बंद ड्रम में रखें।
8. टूटे/खराब सामान का प्रबंधन टूटे या एक्सपायरी सामान को तुरंत अलग करें। "Damaged Stock Area " बनाकर रखें। बिना रिकॉर्ड के नष्ट न करें- पहले रिपोर्ट करें।
9. ताले, CCTV और सुरक्षा गार्ड मेंटेनेंस सभी ताले सही तरीके से काम कर रहे हों। CCTV साफ और रिकॉर्डिंग सही होने की पुष्टि करें। रात में बंद करते समय पूरी गिनती और जाँच करें।
10. स्टॉक ऑडिट (Stock Audit) साप्ताहिक छोटा स्टॉक चेक मासिक पूरास्टॉक ऑडिट स्टॉक मिसमैच तुरंत रिपोर्ट करें।
11. कर्मचारी मेंटेनेंस नियम (ewjaioM) सभी कर्मचारी साफ कपड़े पहनें। गुटखा, धूम्रपान, शराब वेयरहाउस में सख्त मना। काम के समय मोबाइल का अधिक उपयोग नहीं।
12. डॉक्यूमेंट और रिकॉर्ड व्यवस्था स्टॉक रजिस्टर अपडेट रखना। रिसीविंग, डिस्पैच, डैमेज स्टॉक का अलग रिकॉर्ड । सभी बिल, challan, इनवॉइस सही फाइल में रखें।